रांची, नवम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के मत्स्य एवं विज्ञान विभाग, जूलॉजी विभाग और पर्यावरण विज्ञान की ओर से शुक्रवार को विश्व मत्स्य दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथ मनोज कुमार ठाकुर, उपनिदेशक, मत्स्य विभाग, झारखंड के अलावा कार्यक्रम के समन्वयक डॉ सजलेंदु घोष उपस्थित थे। मनोज ठाकुर ने सतत मत्स्य प्रबंधन, नीली अर्थव्यवस्था और मत्स्य क्षेत्र में उभरते अवसरों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। क्विज में ऋषि, हिना और प्रिया की टीम प्रथम रही। मॉडल प्रस्तुति प्रतियोगिता में सेमेस्टर-2 के छात्रों का मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा। रंगोली में सेमेस्टर-4 की छात्राएं विजेता बनीं। डॉ पूजा मंडल, डॉ नम्रता सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...