कानपुर, नवम्बर 20 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विश्व टेलीविजन दिवस के अवसर प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्विज प्रतियोगिता में अविगत रामाभ और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कौशल किशोर त्रिपाठी ने बाजी मारी। विश्व टेलीविजन दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के पहले चरण में नॉलेज विद फन थीम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्नातक और परास्नातक के 60 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तीन राउंड हुए। पहले राउंड में टेलीवीजन व सामान्य ज्ञान से जुड़े 30 सवाल पूछे गए। दूसरे राउंड के बाद छह छात्र फाइनल राउंड में पुहंचे। जिसमें एमएजेएमसी के छात्र अविगत रामाभ प्रथम व दूसरे स्थान पर हरिओम तिवारी तथा बीएजेएमसी प्रथम वर्ष की छात्रा विदुषी मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.