कुशीनगर, फरवरी 9 -- कुशीनगर, हिटी। फाजिलनगर ब्लॉक के भानपुर स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया में शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक निजी सामाजिक संस्था द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य हाफिज हसमुद्दीन ने कहा कि शिक्षा ही समाज की तरक्की का सबसे मजबूत आधार है। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सीखने की रुचि पैदा करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। विशिष्ट अतिथि रहे असलम खान ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वे अपने ज्ञान को पहचान पाते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोज...