समस्तीपुर, मार्च 9 -- समस्तीपुर। प्रखंड अंतर्गत मवि विशनपुर परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय क्विज, चित्रकला तथा गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता बिहार दिवस समारोह को लेकर तीन कोटि में आयोजित हुई। पहले कोटि में वर्ग एक से पांच तक के बच्चे शामिल हुए। वहीं दूसरी कोटि में वर्ग 6-8 तक के तथा तीसरे कोटि में वर्ग 9-12 तक के बच्चे शामिल हुए। क्विज में मवि विशनपुर की वंशिका भारती, उमवि बेझा के आदित्य राज तथा उउमावि खोड़ि की साक्षी अपने अपने कोटि में प्रथम स्थान प्राप्त की। चित्रकला प्रतियोगिता में मवि धूरलख कन्या की मुस्कान कुमारी, मवि धूरलख की संध्या कुमारी तथा उउमावि विशनपुर के सौरभ कुमार ने अपने अपने कोटि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.