खगडि़या, अप्रैल 21 -- खगड़िया, नगर संवाददाता क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान छात्रों के चयन का प्रयास किया जा रहा है। जिससे इन चयनित छात्रों के प्रतिभा को और निखारा जा सके। यह बातें शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने रविवार को केदार नारायण सिंह सावित्री देवी प्रथम क्विज प्रतियोगिता के मौके पर कही। शहर के कोसी सांइस क्लासेस में इस क्विज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के तीन सौ छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के परीक्षा परिणाम आगामी दस मई को सन्हौली दुर्गा स्थान परिसर में घोषित किए जाएंगे। वहीं इसमें से टॉप 20 छात्रों का चयन करते हुए उसका मौखिक क्विज उसी दिन दोपहर में ली जाएगी। इस मौखिक परीक्षा के अंत में टॉप 20 छात्र-छात्राओं को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। केदार नारायण सिंह सावित्री देवी प्रथम क्विज प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.