लखीसराय, मई 31 -- बड़हिया, एक संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को नगर स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, रामजानकी रामधन सिंह प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय और वार्ड संख्या 25 चुहरचक में स्थित प्रतिभा चयन एकता मंच के मुख्यालय पर किया गया। देश के सांस्कृतिक एकता की प्रतीक व नारी शक्ति की पर्याय अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती के 300 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष क्विज प्रतियोगिता में 725 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शिव गुरु कम्प्यूटर सेंटर बड़हिया के प्रायोजकत्व में आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता के दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय बड़हिया में प्रधानाध्यापक डॉ किरण कुमारी की देखरेख में 465, प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय बड़हिया में प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश की देखरेख में 225 त...