बहराइच, जून 17 -- बहराइच,संवाददाता। लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में बहराइच मेडिकल कॉलेज की टीम ने टॉप फाइव में जगह बनाई है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें 19 टीमों को पिछाड़कर बहराइच के एमबीबीएस छात्रों ने चौथा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ संजय खत्री ने खुशी जताई। कहाकि सीमित संसाधनों में बेहतर प्रदर्शन बच्चे कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्तर पर आयोजित माइक्रोबायोलॉजी एवं संक्रामक रोग विषयक अंतरमहाविद्यालय क्विज़ प्रतियोगिता में बहराइच मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस छात्रा अलीशा,अनमोल मल्होत्रा और विजय लक्ष्मी ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में छात्रों को माइक्रोबायोलॉजी, संक्रामक रोगों के निदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.