सहरसा, जनवरी 23 -- महिषी, एक संवाददाता। विकास कार्यों की समीक्षा के क्रम में महिषी पहुंचे जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने प्रखंड स्तर पर साप्ताहिक मूल्यांकन के आधार पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सफल रहे आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान बढ़ाने की प्रेरणा दी।सम्मानित विद्यार्थियों में उग्रतारा मध्य विद्यालय महिषी के वर्ग छह के प्रत्युष कुमार पराशर, वर्ग आठ की आर्या कुमारी, अनुसूचित जाति/जनजाति मध्य विद्यालय महिषी की वर्ग सात की निशा कुमारी शामिल रहीं। वहीं कोसी उच्च विद्यालय महिसरहो से वर्ग नौ से बारह तक की छात्राएं गौरी कुमारी, गीता कुमारी, रौशनी कुमारी एवं डिंपल कुमारी को डीएम ने ग्लोब प्रदान कर पुरस्कृत किया। डीएम ने कहा कि ऐसी प...