कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। बिठूर महोत्सव 2026 में 27 फरवरी को एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सीएसजेएम विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कानपुर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। क्विजमास्टर सूर्या नारायणन के साथ इस बौद्धिक महाकुंभ का हिस्सा बनें। क्विज प्रतियोगिता मुख्य रूप से भारत के इतिहास, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और विशेष रूप से बिठूर की गौरवशाली गाथा पर आधारित होगी। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को कानपुर और बिठूर के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराना है। प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपये मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.bithoormahotsav.com पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण और अन्य विस्तृत जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.