महाराजगंज, फरवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सदर बीआरसी सदर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 55 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 165 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पांच उत्कृष्ट बच्चों को जनपद स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इसमें अंशिका गुप्ता भावचक को पहला, बॉबी पासवान बड़हरा राजा को दूसरा, कसक सोनरा को तीसरा, शिवम गुप्ता महराजगंज प्रथम को चौथा, दयाशंकर चेहरी को पांचवां रैंक मिला। इसी के साथ अन्य 20 छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक के स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। यह अभियान रटने के बजाय करके सीखने और प्रयोग-आधारित शिक्षा पर केंद्रित है। मुख्य अतिथि के डायट प्रवक्ता और सदर ...