अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों की यात्रा को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अफसरों के साथ बैठक की। क्वार्सी चौराहे से खेरेश्वर धाम तक निर्धारित कांवड़ मार्गों पर व्यवस्था बनाने को निगम के अफसरों को निर्देश दिए। कैंप कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, कचरा निस्तारण, मार्गों की समतल तथा स्वागत शिविरों की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्ग पर तैनात सभी सफाई कर्मचारी अनिवार्य रूप से नगर निगम की निर्धारित एप्रिन/वर्दी में ही ड्यूटी करें। बिना वर्दी के कार्य करते पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए...