हाथरस, जनवरी 22 -- सादाबाद। सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में सलेमपुर के खेल मैदान पर बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने रोमांच और उत्साह से भरपूर माहौल बना दिया। टूर्नामेंट के इस अहम चरण में कुल दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए, जिनमें पीहुरा और मीतई की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिन का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बढ़ार और पीहुरा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बढ़ार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पीहुरा के गेंदबाजों के आगे बढ़ार के बल्लेबाज टिक नहीं सके। बढ़ार की पूरी टीम महज 11 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बढ़ार की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जबकि पीहुरा के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ कसी हुई गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीहुरा की...