प्रयागराज, मार्च 10 -- ट्रिपलआईटी के एप्लाइड विज्ञान विभाग की ओर से संख्यात्मक एवं विश्लेषणात्मक सापेक्षता विषय पर सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. जीत भट्टाचार्य ने कहा कि क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों का उपयोग करने वाली अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों की उन्नति में महत्वपूर्ण अवधि की शुरुआत है। शोध एवं अकादमिक डीन प्रो. मनीष गोस्वामी ने ऐसी कार्यशालाओं के महत्व को बताया। हरिश्चंद्र शोध संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. दिलीप जाटकर ने ब्लैक होल सूचना विरोधाभास नामक पेचीदा पहेली को स्पष्ट किया। प्रो. जीसी नंदी ने कहा कि क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में जनता को शिक्षित करना है, जिसका प्रमुख उद्देश्य जटिल अवधारणाओं को सरल बनाना है। डॉ. अमिताभ विरमानी ने कहा कि क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का दुनिया में सहयोग महत्वपूर्ण है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.