मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर। कोहरे की वजह से नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सुबह 6.50 बजे के बदले दोपहर 2.33 बजे 7.43 घंटे की देरी पहुंची। यह ट्रेन लगातार देर से चल रही है। वहीं, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस 1.40 घंटे, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 59 मिनट, 55122 सिवान-समस्तीपुर पैसेंजर 5.28 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। जबकि, 12554 वैशाली सुपरफास्ट दोपहर के बदले शाम 4.19 बजे 1.31 घंटे की देरी से आयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...