देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता क्लेट में दाखिल का झांसा देकर दंपति और उनकी बेटी ने एक परिवार से 14 लाख रुपये से अधिक ठग लिए। इसके बाद भी पीड़िता का दाखिल नहीं हुआ। सिगली, राजपुर में पीड़िता के घर के पास रिजॉर्ट चलाने वाले दंपति समेत तीन आरोपियों ने चूना लगाया। रकम ठगने के बाद बीते सितंबर महीने से आरोपी फरार हैं। राजपुर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सिगली निवासी प्रिया बाजपेयी ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। आरोप लगाया है कि रजनीकांत शर्मा उर्फ आरके शर्मा, उनकी पत्नी रीतू शर्मा उर्फ कामना शर्मा और उनकी पुत्री रोशेल शर्मा ने उनकी पुत्री को क्लेट (CLAT) में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी परिवार मोक्षा रिसोर्ट के नाम से एक होम स्टे च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.