बलिया, अक्टूबर 7 -- बलिया। शहर से सटे हैबतपुर में संचालित एक क्लीनिक में कुछ दिनों पहले मारपीट हो गयी। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शहर के जगदीशपुर निवासी डॉ. राजेश ने पुलिस को बताया है कि दो अक्तूबर को पत्नी को दिखाने डॉ. मिथिलेश सिंह के यहां गया था। वहां पर पर्ची कटाने के बाद जब दो घंटे तक चिकित्सक नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों से इसके बारें में पूछताछ करने लगा। आरोप लगाया है कि क्लीनिक के नीचले हिस्से में ले जाकर डॉक्टर और कर्मचारियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक पर नामजद और अज्ञात कर्मचारियों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.