फरीदाबाद, मार्च 28 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। विष्णु कॉलोनी में बुधवार को एक 37 वर्षीय महिला नर्स की निर्मम हत्या कर दी गई। प्रियंका क्लीनिक चलाती थीं और दो बच्चों की मां थीं। महिला का शव क्लीनिक के ऊपर घर में करीब 10 घंटे तक पड़ा रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब बुधवार देर रात परिवार के लोग पहुंचे, तो घर में प्रियंका का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। पति सहित परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप है। हत्या का कारण परिवार विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की बहन पूजा ने प्रियंका के पति भगत सिंह, अपने पति लख्मीचंद, प्रियंका की सास और एक अन्य रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। पूजा का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.