पटना, फरवरी 9 -- किलकारी बिहार बाल भवन की ओर से आयोजित क्लिक-क्लिक राष्ट्रीय बाल नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन दो नाटकों की प्रस्तुति हुई। पहला नाटक प्रसिद्ध रंगकर्मी एच. कन्हाईलाल के नाटक पेबेट का हिन्दी रूपांतरण 'तेतू' का शानदार मंचन किलकारी परिसर में हुआ। नाटक में एक मां की ओर से अपने सात बच्चों को बचाने के संघर्ष को दर्शाता है। एकता और मातृत्व शक्ति के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है। दूसरा नाटक रवीन्द्रनाथ टैगोर की ओर से लिखित 'डाक घर' का मंचन प्रेमचंद रंगशाला में हुआ, जिसमें कहानी पात्र ईमली के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक लाइलाज बीमारी के कारण घर में कैद रहती है, लेकिन इसके बावजूद भी वह अपनी कल्पनाओं से सुकून पाने की कोशिश करती है। जज्बा थियेटर ग्रुप के कलाकारों की इस प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...