अमरोहा, मार्च 26 -- क्लास में बैठे छात्र पर सहपाठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अचानक हमला कर दिया। भरी क्लास में गाली-गलौज कर बेरहमी से पिटाई की। फिल्मी स्टाइल में किए गए हमले से छात्र-छात्राओं के बीच चीख पुकार मच गई। विरोध के बीच हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस से भाग गए। मामले में पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी चार छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कस्बा जोया के मोहल्ला रामलीला ग्राउंड निवासी विशाल पुत्र धर्मेंद्र सिंह रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर संचालित एक यूनिवर्सिटी में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। रोजाना की तरह विशाल क्लॉस में अपनी सीट पर बैठा था। आरोप है कि साथ में पढ़ने वाले छात्र आ पहुंचे। भरी क्लॉस में चारों ने छात्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.