कानपुर, जनवरी 17 -- कानपुर देहात,संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम से भूजल दूषित होने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। पिछले माह संंकलित किए गए खून के नमूनों में क्रोमियम व मरकरी की मात्रा मानक से अधिक मिलने के कारण रनियां के वार्ड 16 पालनपुरवा से 104 खून व यूरिन के नमूने संकलित कर परीक्षण को भेजे जा चुके हैं। अब एनजीटी के निर्देश पर अब नगर पंचायत रनियां के चार और वार्डों में यूरिन व खून के नमूने संकलित करने की तैयारी की गई है। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में करीब 90 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप रहने से भूजल दूषित हो गया है। इससे नगर पंचायत रनियां से जुड़े खानचंद्रपुर व इसके मजरों के करीब सात हजार लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एनजीटी केे निर्देश पर स्वास्थ्य विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.