नई दिल्ली, जून 23 -- UP Politics: फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान पाला बदलकर भाजपा का साथ देते हुए क्रॉस वोटिंग करने वाले 7 में से 3 विधायकों मनोज कुमार पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को समाजवादी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जबकि 4 अन्य विधायकों राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्या के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की है। कहा जा रहा है कि अच्छे व्यवहार के कारण अल्टीमेटम देकर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस ऐक्शन के बाद पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि निष्कासित किए गए तीनों विधायक लगातार पीडीए के खिलाफ बोल रहे थे इसीलिए अब उन पर कार्रवाई की गई है। जबकि चार अन्य का हृदय परिवर्तन देखने को मिला है। इसी वजह से उन पर ऐक्शन नहीं लिया गया है। बता दें कि 27 फरवरी को राज्यसभा की 10 सीटों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.