गया, दिसम्बर 10 -- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। बाराचट्टी के धनगांई एसएसबी कैंप परिसर में हुई इस प्रतियोगिता में बिहार में तैनात पांच बटालियन के 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तहत आठ किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और फिटनेस का प्रदर्शन किया। दौड़ में 16वीं वाहिनी जमुई के उप कमांडेंट लाल सिमलियन पंखुओगते ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि जवान विजयपाल यादव दूसरे और गोलू चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर जसीम हसन और पांचवें पर चंदन गुप्ता रहे। प्रतियोगिता का नेतृत्व एसएसबी के उप महानिरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने किया। दो दिनों तक चले इस आयोजन का उद्देश्य जवानों में खेल भावना ...