नोएडा, जनवरी 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने ठगी की रकम से सोने के गहने खरीदने वाली महिला को सेक्टर-119 से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वह क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर जालसाजी करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 2.15 लाख रुपये के सोने के गहने और ठगी में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया। उसके पास से गहने के साथ स्टोर का बिल भी मिला। आरोपी महिला की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी 29 वर्षीय प्रियंका वत्स के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में महिला प्रियंका ने बताया कि वह अपने पति विक्रांत वत्स के साथ मिलकर लोगों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देती थी। इसके लिए फेसबुक के अलग-अलग ग्रुप और फर्जी अकाउंट बनाए जाते थे। इन ग्रुप के माध्यम से लोगों के मोबाइल नंबर हासिल किए जाते और फिर उनसे संपर्क किया जाता। महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.