आगरा, जून 22 -- महिला साइबर ठग ने युवक को नि:शुल्क क्रेडिट कार्ड देने के बहाने से खाते संबंधी जानकारी जुटा ली। वीडियो कॉल कर नेट बैंकिग का ओटीपी पता कर लिया। खाते से 13.09 लाख पार कर दिए। पैसे कटने की जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। चित्राहाट निवासी मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की दयालबाग शाखा में खाता है। उनके पास एक युवती का कई बार कॉल आया। युवती बैंक का प्रतिनिधि बताकर क्रेडिट कार्ड का ऑफर दे रही थी। कई बार कहने पर 29 मई को वह कार्ड लेने को राजी हो गए। इसके बाद युवती ने वीडियो केवाईसी के बहाने वीडियो कॉल कर खाते संबंधित सभी जानकारियां ले लीं। 30 मई को अचानक उनके खाते से 13,09995 रुपये कटने का संदेश आया। संदेश देखने के बाद उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.