वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। क्रेडिट कार्ड चोरी कर खरीदारी करने वाली युवती को कैंट थाना पुलिस ने शनिवार को मलदहिया स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। उसके खिलाफ अयोध्या, लखनऊ, गाजीपुर और वाराणसी में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार युवती की पहचान गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरमुजपुर निवासी 26 वर्षीय अमृता सिंह उर्फ जूही उर्फ अन्नू के रूप में हुई है। उसकी तलाशी लेने पर तीन अंगूठियां और 4 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को सिद्धिविनायक कॉलोनी, अर्दली बाजार निवासी दीपक कुमार अपनी पत्नी के साथ एक शोरूम में खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान आरोपी युवती ने बिलिंग के समय उनका क्...