गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब बैंक अधिकारी बनकर लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। ताजा मामला मानेसर के गांव बाघनकी का है, जहां एक मोबाइल शॉप संचालक को नया क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 80 हजार रुपये की ऑनलाइन चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना मानेसर ने जांच शुरू कर दी है। गांव बाघनकी निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हेलो पॉइंट नाम से मोबाइल की दुकान चलाते हैं। 27 दिसंबर 2025 को उनके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बजाज फाइनेंस का प्रतिनिधि बताया और कहा कि वे उनके मौजूदा क्रेडिट कार्ड को बजाज फाइनेंस के कार्ड में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके बाद आरोपी ने एक अन्य नंबर से व्हाट्सऐप पर एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.