रांची, मार्च 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। हवाई नगर निवासी अमित कुमार से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर उनके खाते से 1.53 लाख की निकासी कर ली। उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। हाईकोर्ट में कोर्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत अमित कहा है कि 19 फरवरी को उन्हें एक शख्स ने वीडियो कॉल करके अमेरी एक्सप्रेस का क्रेडिट कार्ड देने की बात कही। सारी जानकारी लेने के बाद उसने खाते से तीन बार में करीब 1.53 लाख की निकासी कर ली। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी 1930 नंबर पर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.