फरीदाबाद, फरवरी 15 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड अनब्लॉक कराने के नाम पर 77,879 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़ित के मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल करवाई और उसके बाद विभिन्न ट्रांजैक्शन के जरिए रकम निकाल ली। चंदावली निवासी राजुदीन ने थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि उनका एक आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड किसी कारणवश ब्लॉक हो गया था। इस संबंध में उन्होंने पहले ही बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में शिकायत दर्ज कराई हुई थी। 9 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अन्य नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया और ब्लॉक क्रेडिट कार्ड के संबंध में बातचीत की। आरोपी ने कार्ड अनब्लॉक कराने के लिए ...