कौशाम्बी, नवम्बर 21 -- मंझनपुर, संवाददाता प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर प्रथम में शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा के तत्वाधान में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इसमें मंझनपुर, सरसवां व कौशाम्बी बीआरसी क्षेत्र के कुल 65 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। दृष्टि दिव्यांग बच्चों की धागा मोती प्रतियोगिता में सुमन प्रथम, आयुष शर्मा द्वितीय एवं जितिन को तृतीय स्थान मिला। छूकर पहचानो में प्रथम स्थान नीरज को मिला। कुर्सी दौड़ में हर्षित प्रथम, पऋषभ द्वितीय एवं पंकज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका दौड़ प्रतियोगिता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.