गढ़वा, दिसम्बर 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी गुरुवार को धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। विभिन्न चर्च और संस्थानों में क्रिसमस की धूम रही। मसीहियों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। पर्व को लेकर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में संत पॉल चर्च व शांति निवास विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उस दौरान बनाई गई चरनी में बालक यीशु मसीह का लोगों ने दर्शन किया। लोग पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। संत पाल चर्च में क्रिसमस के मौके पर ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु यीशु का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया। बुधवार की रात से ही यहां लगातार कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनुयायिओं ने चर्च में प्रार्थना किया। केक काटकर खुशियां मना...