भभुआ, दिसम्बर 25 -- मसीही चर्च के अलावा अपने घरों पर भी प्रभु यीशु को याद किया। उनकी याद में घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। राजन ने बताया कि उसने अपने घरों को रंग-बिरंगे गुब्बारों, घंटियों और आकर्षक क्रिसमस ट्री से सजाया है। हम भाई-बहनों ने नृत्य और गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु को उनके जन्मदिवस पर याद किए। उनके द्वारा 'जिंगल बेल', 'विश यू ए मैरी क्रिसमस', 'ईशु पैदा हुआ' और 'मेरे मसीहा' जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य किए। उन्होंने घरों में केक काटा और अपने मित्रों और आसपास के लोगों के बीच प्रभु यीशु के जीवन, प्रेम तथा सेवा का संदेश पापा द्वारा दिया गया। उनके बीच टॉफियां भी बांटी गईं, जिससे उनमें उत्साह देखा गया। विज्ञान और अनुसंधान के नवाचार पर चर्चा रामपुर। ई-किसान भवन के सभागार में गुरुवार को किसान गोष्ठी आयोजित हुई, जिसका थीम 'जय जवान...