विकासनगर, दिसम्बर 24 -- पछुवादून में बुधवार को क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरों पर रहीं। मसीही समुदाय के लोगों ने घरों और गिरजाघरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। मसीही समाज ने मंगलवार मध्य रात्रि प्रभु यीशु का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया। रात 12 बजते ही गिरजाघरों में कैरोल गीत गूंजने लगे। सेंट पॉल गिरजाघर में मां मरियम का स्थान आकर्षक तौर से सजाया गया। सामने चरनी, उसके पीछे गोशाला और स्वर्ग दूत एंजेल की भी तस्वीरें बनाई गई हैं। साथ ही स्वर्ग दूतों के बीच में बाल रूप प्रभु यीशु मसीह की झांकी एक टोकरी में रखी गई। सेंट जेम्स चर्च कोतवाली रोड, चकराता में चर्च ऑफ इंग्लैंड, रोमन कैथोलिक चर्च, सेंट ह्यूज चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...