फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। क्रिसमस के त्यौहार को लेकर शहर के चर्च रंग बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठे हैं। घरों को सजाया गया है। क्रिसमस का त्योहार आते ही मसीह समाज के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। चर्चों में जहां हर रोज कार्यक्रम हो रहे है तो वहीं प्रभु यीशू के आगमन को लेकर घरों में भी विशेष तैयारियां चल रही है। क्रिसमस का त्यौहार मध्य रात्रि में मनाया जाएगा। रात 12 बजते ही प्रभु यीशू के जन्मदिवस पर प्रार्थनाएं होंगी और केक काटा जाएगा। इसको लेकर चर्चों को सजाया गया है। चर्च रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे है। बढ़पुर चर्च, सिटी चर्च, रखा चर्च और आलसोल्स चर्च में मंगलवार को तैयारियां चलती रहीं। चर्च के अंदर और बाहर लोगों के बैठने आदि के इंतजाम होते रहे। कई चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म से लेकर उनके जीवन पर आध...