पाकुड़, दिसम्बर 23 -- क्रिसमस को लेकर गुलजार हुआ बाजार, खरीददारी में जुटे लोग पाकुड़, प्रतिनिधि। क्रिसमस में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, इसे लेकर शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। क्रिसमस को लेकर शहर के मुख्य सड़क के दोनों किनारो पर लगे वृक्ष के ऊपर एलईडी लाइट से सजाया गया है। बाजारों में रौनक है, रंग-बिरंगे लाइट, क्रिसमस ट्री, स्टार, रंग-बिरंगे मोमबत्ती, रोलेक्स झालर, सांता क्लॉज के ड्रेस, टोपी, घरों को सजाने के सामान समेत अन्य सामग्री से बाजार सजा पड़ा है। सर्दी के बावजूद खरीदारों में उत्साह की कमी नहीं है थी। दुकानदारों ने भी खास तैयारी कर रखी है। सांता टेडी वियर, इलेक्ट्रानिक्स सांता क्लाज व क्रिसमस डेकोरेशन सहित कई चाइनीज आइटम बाजार में उतारी गई हैं जो कि आकर्षित होने का साथ-साथ दामों के मामले में भी हर वर्ग की पहुंच में हैं। सांता की ड्रेस ...