लोहरदगा, दिसम्बर 21 -- कुडू, प्रतिनिधि।क्रिसमस पर्व के आगमन पर रविवार को ऑल चर्चेज मसीही समुदाय कुडू के तत्वावधान में लोहरदगा के कुड़ू में मसीही समुदाय के लोगों ने आकर्षक शोभा यात्रा निकाली। संत पलोटी चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जॉन, पॉलुस मिंज, ब्रदर वरदान, संत चार्ल्स की सिस्टर प्रभा, आशा, उषा आदि की अगुवाई में निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभा यात्रा की शुरुआत संत विंसेंट प्लॉटी चर्च परिसर से पूजा प्रार्थना के बाद हुई। जो जिमा चौक, ब्लॉक मोड़, मस्जिद चौक, इंदिरा गांधी चौक, बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः चर्च परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों द्वारा माता मरियम, प्रभु यीशु की झांकी के साथ आकर्षक चरनी भी शोभायात्रा में शामिल थी। जुलूस में चल रहे लोग क्र...