जमशेदपुर, नवम्बर 28 -- ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इसके एक माह पूर्व से तैयारी और विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाती है। क्रिसमस से पहले चार संडे को प्रभु यीशु के आगमन रविवार (एड्वेंट संडे) के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी शुरुआत 30 नवंबर से हो रही है। क्रिसमस आने में कुछ ही दिन शेष रहने के कारण समुदाय के लोगों में उत्साह बढ़ गया है। पहले एड्वेंट संडे पर शहर के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित होगी। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रभु यीशु के आगमन काल में प्रवेश करने की खुशी मनाई जाएगी। इसी दिन से ईसा मसीह के जन्मोत्सव के लिए आगमन काल का आरंभ माना जाता है। धर्मगुरु शांति, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देंगे। संत जोसेफ चर्च, गोलमुरी के फादर एस. लदाना ने बताया कि जरूरतमंदों की स...