जमुई, दिसम्बर 24 -- झाझा। निज संवादाता क्रिसमस को ले झाझा नगर व ग्रामीण इलाके के तमाम गिरिजाघरों की सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खूबसूरत सजावट व रोशनी की चकाचौंध के साथ गिरिजा घर बड़ा दिन के बड़े उत्सव के लिए लगभग तैयार हैं। झाझा शहर में दो चर्च हैं। संत थॉमस चर्च संत तथा शालेम पी.एच चर्च। कार्यक्रम भी दोनों ही चर्च में होते हैं और श्रद्धालु भी दोनों ही चर्चों में जुटते हैं। पर,विविधता भरे व्यापक पैमाने पर आयोजन के मद्देनजर मुख्य कार्यक्रम स्थल संत जोसफ स्कूल ही रहा है। तैयारियों के सवाल पर फादर ने बताया कि क्रिसमस के इस खास दिन पर प्रभु यीशु के जन्मोत्सव समारोह को ले अंदरूनी एवं बाहरी दो तरह की तैयारियां होती हैं। अंदरूनी तैयारियों का सिलसिला 4 हफ्ते पूर्व से ही शुरू हो जाता है। उक्त चार हफ्तों के दौरान प्रभु यीशु के अनुयायी अपने सभी...