सीवान, दिसम्बर 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में क्रिसमस के मौके पर गिरिजाघर गुलजार रहेंगे। क्रिसमस के दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना, कैरोल सॉग, प्रभु यीशु मसीह के जीवन से जुड़ी झांकियां भी सजाई जायेगी। इन झांकियों के माध्यम से प्रभु यीशु व माता मरियम के जीवन-वृत को दर्शाया जायेगा। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर की रात 12 बजे गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं, कैरोल व मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म का जश्न मनाया जायेगा। विशेष प्रार्थना में फादर व पास्टर प्रभु यीशु मसीह का संदेश उनके अनुयायियों को सुनायेंगे। क्रिसमस को लेकर खासकर बच्चों में खासा उत्साह दिख रहा है। शहर के महादेवा स्थित फुल गोस्पल चर्च, छोटपुर के रोमन कैथोलिक चर्च व हरदिया मोड़ स्थित इमानुएल मिशन च...