रांची, नवम्बर 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। दसमाइल समीप चांद गांव के महाभिषेक चर्च को लेकर उठे विवाद पर गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेसवार्ता ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट झारखंड प्रदेश और महाभिषेक चर्च ने संयुक्त रूप से बुलाई। फ्रंट के महासचिव प्रवीण कच्छप ने कहा कि जनजातीय सुरक्षा मंच 23 नवंबर को आक्रोश महारैल बुला रहा है। यह हिंसा उकसाने जैसा है। फ्रंट की ओर से जिला और पुलिस प्रशासन से लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए इस महारैली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही, महाभिषेक चर्च के प्रार्थना स्थल को सुरक्षा देने की भी मांग की गई। मौके पर इजाएल नाग, महावीर उरांव, विनय बारला, निर्मल कंडुलना, संदीप कच्छप सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...