मुरादाबाद, फरवरी 14 -- क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्सदनीय खेल महाकुंभ का शनिवार को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। अंतिम दिन नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों के लिए विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। पूर्व में कक्षा तीन से पांच, छह से 9 और 11 के विद्यार्थियों ने भी जोश के साथ भाग लिया। सद्भाव, समृद्धि, शांति और एकता सदन के छात्र-छात्राओं ने 100, 200, 400 मीटर दौड़, रिले, बाधा दौड़, नींबू-चम्मच, ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक जैसी स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक कैप्टन (डॉ.) राजीव चौहान ने मशाल प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने समग्र विकास पर जोर दिया। प्रतियोगिता में शांति सदन विजेता और समृद्धि सदन उपविजेता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...