हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ईवीसीएल क्रिकेट लीग में धोखाधड़ी करने के आरोप में जेल में बंद आयोजक विकास ढाका को एसीजेएम कोर्ट हल्द्वानी ने जमानत दे दी है। माना जा रहा है कि मंगलवार को विकास की हल्द्वानी उप कारागार से रिहाई हो जाएगी। विकास ने हाईकोर्ट में भी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में ईवीसीएल टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का विकास पर आरोप लगा था। लीग में टीमों की फ्रेंचाइजी लेने वाले पूर्व विधायक नारायण पाल और हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा ने लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छह फरवरी को विकास ढाका को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। इसके बाद विकास ने अप...