बलिया, फरवरी 6 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के डोमनपुरा में आयोजित क्रिकेट मैच के बाद लौटते समय गुरुवार की देर शाम युवकों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को डोमनपुरा में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। इस मैच में बहेरी (बलिया) की टीम ने जीत दर्ज की, जबकि सिकंदरपुर की स्थानीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच समाप्त होने के बाद विजयी टीम के खिलाड़ी पुरस्कार स्वरूप मिली धनराशि का आपस में वितरण करने के लिए बस स्टेशन के पास एकत्र हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चकखान के दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। गाड़ी से उतरते समय उन्होंने कथित तौर पर विजयी टीम के खिलाड़ी 22 वर्षीय सोहेल खान को धक्का मार दिया। इससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.