पटना, फरवरी 24 -- कदमकुआं पुलिस ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले साइबर ठग गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपित बीते डेढ़ महीने से काठ पुल के पास किराये के मकान से ठगी का रैकेट चला रहे थे। उनकी पहचान सहरसा के सोनबरसा निवासी हरीश कुमार, सुमित कुमार, छोटू कु‌मार, अमरजीत कुमार, मधेपुरा के आलमनगर निवासी हरिओम कुमार और भागलपुर के कुंदन कुमार के रूप में हुई है। ठगों के पास से छह मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, वाईफाई और काफी संख्या में पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेविड और क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि मास्टरमाइंड लखनऊ से गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस मास्टरमाइंड सहित ठगी करने वाले अन्य ठगों की गिरफ्तारी में जुट गई है। कदमकुआं पुलिस को काठ पुल के पास एक मकान में कुछ युवकों द्वारा...