पटना, फरवरी 6 -- पटना जिले के बख्तियारपुर में क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुई मामूली रंजिश ने एक किशोर की जान ले ली। चार दिनों से लापता 17 वर्षीय अमित कुमार का शव गुरुवार को सबलपुर मजार के पास गंगा किनारे से बरामद किया गया। अमित रवाइच गांव का रहने वाला था और रविवार से ही लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुलह के बहाने बुलाकर किया हमला परिजनों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले सबलपुर के युवकों के साथ क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हुआ था। रविवार को आरोपियों ने सुलह करने के बहाने अमित और उसके दोस्तों को बांसतल बुलाया। जैसे ही युवक वहां पहुंचे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए सभी युवक गंगा नदी की ओर भागे। उस दौरान बाकी दोस्त तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.