साहिबगंज, जनवरी 30 -- बरहेट। बरहेट थाना क्षेत्र के बरमसिया चंद्रगौड़ा मैदान में गुरुवार को क्रिकेट खेल के दौरान हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सनमनी गांव के आफताब अंसारी (22 ) है। जानकारी के अनुसार आफताब अंसारी अपने दोस्तों के साथ बरमसिया चंद्रगौड़ा मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान बरमसिया की टीम के साथ टेस्ट मैच खेला जा रहा था। मैच के दौरान गांव का ही एक युवक मैदान में पहुंचा और सनमनी गांव से आए खिलाड़ियों से विवाद करने लगा। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों को समझाने के क्रम में उक्त युवक ने पीछे से क्रिकेट बैट से आफताब अंसारी के सिर पर वार कर दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घायल की स्थिति देखकर आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.