कन्नौज, फरवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख के हरिभानपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहरु नर्सरी स्कूल में जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों को स्टेडियम ले जाकर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस खेल का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक विकास, टीम भावना और खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। नेहरू नर्सरी स्कूल सौरिख के छात्रों के लिए क्रिकेट एवं कबड्डी व छात्राओं के लिए खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विष्णु यादव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में रोहित की टीम विजेता बनकर उभरी। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में साक्षी की टीम ने जीत हासिल कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना से ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.