देवरिया, फरवरी 9 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार भटनी में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपंन हो गई। अंतिम दिन हर्डल रेस, मंकी रेस, वॉलीबाल और क्रिकेट के खेल हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नर्सरी वर्ग में आयोजित मंकी रेस में अर्पिता, कुनाल व देवांश्च विजयी रहे। एलकेजी की हर्डल रेस में अभिनंनदन व आकांक्षा ने बाजी मारी। कक्षा एक की 50 मीटर सैक रेस में आफताब और आलिया चैंपियन बने। कक्षा तीन की 50 मीटर सैक रेस में विवेक अव्वल रहे। कक्षा चार की 50 मीटर सैक रेस में आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के वॉलीबाल में ग्रीन हाउस विजेता बना। सीनियर वर्ग वॉलीबाल में ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.