अमरोहा, जनवरी 10 -- अमरोहा। रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में बीती 28 नवंबर से दो जनवारी तक आयोजित की गई पुरुष वर्ग की 26वीं अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 में अमरोहा पुलिस क्रिकेट टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों में 194 रन बनाने वाले आरक्षी अतुल चौधरी को एसपी ने बल्ला और क्रिकेट की किट देकर सम्मानित किया। आरक्षी के उज्ज्वल भविष्य की एसपी ने कामना की। आरक्षी के शानदार प्रदर्शन से बरेली जोन को प्रतियोगिता जीतने में निर्णायक सफलता मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...