संवाद सूत्र, मार्च 10 -- बिहार में क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां कैच पकड़ने के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। घटना दरभंगा जिले की है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की भवानीपुर पंचायत के महिसारी में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान कैच पकड़ने के लिए दौड़ रहे खिलाड़ी की टक्कर दूसरे खिलाड़ी से हो गई। टक्कर लगते ही किशोर खिलाड़ी बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय स्तर पर उपचार कर उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया ही जा रहा था कि इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के डीह कोदई निवासी राकेश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र आशीष पासवान के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है। इस हादसे से दर्शक दीर्घा में बैठे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.