दुमका, फरवरी 16 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के कुसुमघटा पंचायत अंतर्गत दुधानी मैदान में स्व. राधानाथ हेंब्रम क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल व क्रिकेट संयुक्त टूर्नामेंट का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खरना बनाम बेड़ियाबाद के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेड़ियाबाद की टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 108 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाबी पारी में खरना की टीम निर्धारित 10 ओवर में मात्र 78 रन ही बना सकी। इस प्रकार बेड़ियाबाद ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को प्रमुख वासुदेव टुडू ने 10,000 रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को 8,000 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। ...